हैदराबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज से मिली 24 रन की हार के बाद कहा कि वे योजनाओं पर अमल नहीं कर सके।
अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम गेंदबाजी में योजनाओं को अमल में नहीं ला सके। 250 रन के लक्ष्य को हासिल करना कभी भी आसान नहीं रहता। हम 12 रन प्रति ओवर के अधिक की रेट से रन बना रहे थे और वेस्टइंडीज़ ने बढ़िया गेंदबाजी की और इसका श्रेय उन्हें जाता है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘गेंद का बाउंस भी अधिक हो गया था लेकिन उनके गेंदबाजों ने बदली हुई परिस्थितियों को भांपा। अगला मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। ’’
भाषा नमिता
नमिता