Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

जयशंकर आधिकारिक यात्रा पर यूएई पहुंचे

(फोटो के साथ)

अबू धाबी, 14 अक्टूबर (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे।

अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर यूएई के विदेश मंत्री के साथ वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अबू धाबी पहुंच गया हूं। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मंत्री रीम अल हाशिमी का धन्यवाद। वार्ता को लेकर उत्सुक हूं।’’

विदेश मंत्रालय ने यात्रा से पहले जारी एक बयान में कहा था कि जयशंकर भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करने के लिए अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर अबू धाबी में आयोजित होने वाले ‘रायसीना मिडिल ईस्ट’ के दूसरे संस्करण में भी हिस्सा लेंगे।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश