Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

गुजरात: बच्चों की दवा बताकर पशुओं की दवा बेचने के आरोप में एक दवा दुकानदार गिरफ्तार

सूरत, 14 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के सूरत में पुलिस ने पशुओं के टॉनिक को दोबारा पैक करके बच्चों की दवा के रूप में अधिक कीमत पर बेचने के आरोप में एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजदीपसिंह नकुम ने बुधवार को बताया कि सूरत पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम ने शहर के गोपीपुरा इलाका में एक दवा दुकान पर छापा मारा और उसके मालिक मोहम्मद साजिद इब्राहिम मुल्ला (51) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुल्ला 'हिमालय लिव.52 प्रोटेक लिक्विड वेटरनरी फीड सप्लीमेंट' के एक और पांच लीटर के बड़े डिब्बों से तरल पदार्थ निकालता था और उसे खुद ही 60 और 100 मिलीलीटर की बोतलों में भर देता था। इसके बाद वह इन बोतलों पर 'हिमालय लिव.52 ड्रॉप्स' (बच्चों का उत्पाद) के नकली लेबल लगा देता था।'

डीसीपी के अनुसार, 'हिमालय लिव.52 प्रोटेक लिक्विड वेटरनरी फीड सप्लीमेंट' पशुओं की दवा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी इस उत्पाद को उसकी मूल कीमत से दोगुनी कीमत पर बेचता था। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान 31,195 रुपये मूल्य की सामग्री और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

इस संबंध में अठवा थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा

प्रचेता राजकुमार

राजकुमार