Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

बंगाल कैबिनेट बंद चाय बागानों के कर्मचारियों को 5,000 रुपये, 50 किलो अतिरिक्त चावल देने को मंजूर दी

कोलकाता, 14 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चाय बागानों के बंद होने के कारण बेरोजगार हुए चाय बागान मजदूरों के प्रत्येक पात्र परिवार को त्योहारों के सीजन में 5,000 रुपये और 50 किलो चावल देने की बुधवार को घोषणा की।

यह चावल उन्हें पहले से मिल रहे 35 किलो चावल के अतिरिक्त दिए जाएंगे।

अधिकारी ने राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के बाद कहा कि यह लाभ दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार की ओर से एक छोटा-सा कदम है। हम 60 वर्ष से कम उम्र के 19,524 मजदूरों के बैंक खातों में 5,000 रुपये भेजेंगे। प्रत्येक परिवार को 50 किलो अतिरिक्त चावल भी दिए जाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि इन मजदूरों को वेतन नहीं मिल रहा है और इस कारण वे बोनस पाने के पात्र नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि चालू चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों को इस साल पूजा बोनस के रूप में 20 प्रतिशत राशि दी गई है, जबकि पिछली सरकार के दौरान यह बोनस 16 प्रतिशत था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद पड़े 21 चाय बागानों को दोबारा खोलने और रोजगार खो चुके मजदूरों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में 45,185 पदों पर भर्ती को भी मंजूरी दी। अधिकारी ने कहा, “वित्त विभाग ने 45,185 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।”

उन्होंने बताया कि कुल रिक्त पदों में से 33,199 पद स्कूल शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे, जबकि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 7,119 नियुक्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग में 1,886 अधिकारियों और लिपिकों की भर्ती की जाएगी। वहीं, पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 946 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें उपायुक्त, उपनिरीक्षक और महिला कांस्टेबल सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन