नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) मेस्सी बोउली ने इंजरी टाइम के पांचवें मिनट (90+ पांचवें मिनट) में निर्णायक गोल दागकर पंजाब एफसी को बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 फुटबॉल सत्र के अपने पहले मुकाबले में ओडिशा एफसी पर 2-1 से रोमांचक जीत दिलाई।
मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।
पंजाब एफसी ने शानदार शुरुआत करते हुए मैच के पहले ही मिनट में बढ़त हासिल कर ली। मोहम्मद उवैस ने बॉक्स में क्रॉस दिया जिस पर मेस्सी बोउली ने दाएं पैर से गेंद को गोलपोस्ट के निचले दाएं कोने में पहुंचाकर पंजाब को शुरुआती बढ़त दिलाई।
ओडिशा एफसी ने 15वें मिनट में बराबरी हासिल की।
पंजाब एफसी ने हालांकि दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में मेस्सी बोउली के गोल से जीत दर्ज की।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता