Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

टी-शर्ट पर धर्मग्रंथ के अंश लिखे होने पर विवाद के बाद अभिनेता अर्जुन बिजलानी व पत्नी ने मांगी माफी

मुंबई, 14 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी द्वारा पहनी गई एक टी-शर्ट को लेकर विवाद होने और सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने के बाद दंपति ने संयुक्त बयान जारी कर माफी मांगी है। टी-शर्ट पर इस्लामिक धर्मग्रंथ के कुछ अंश लिखे हुए थे।

दंपति ने बयान में कहा कि उनका इरादा किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या उनका अनादर करने का नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहा को यह टी-शर्ट बैंकॉक में एक प्रशंसक ने उपहार में दी थी, जिसे उन्होंने एक कार्यक्रम में पहना था।

दंपति ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक नोट में कहा, “हम नेहा और हाल ही में उनके द्वारा पहनी गई उस टी-शर्ट को लेकर जारी विवाद पर अपनी बात रखना चाहते हैं, जिस पर पैगंबर साहब को लेकर उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए थे।”

उन्होंने कहा, ‘‘जब नेहा ने यह टी-शर्ट पहनी थी, तब वह उस पर लिखे शब्दों के अर्थ से पूरी तरह अनजान थीं। हम सभी धर्मों, आस्थाओं और विश्वासों का सम्मान करते हैं और दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कभी जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं करेंगे।’’

‘मिले जब हम तुम’ और ‘परदेस में है मेरा दिल’ जैसे धारावाहिकों तथा ‘राइज एंड फॉल’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो को लेकर चर्चा में आए अभिनेता ने अपनी पत्नी को निशाना बनाकर की जा रही टिप्पणियों की आलोचना की।

बयान में कहा गया, ‘‘नेहा को अभद्र भाषा, अपशब्दों और धमकियों का सामना करना पड़ा है, जो बेहद निराशाजनक और अस्वीकार्य है।’’

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश