Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

द्रमुक ने मुख्यमंत्री विजय के हाथ के इशारे को आरएसएस के ध्वज प्रणाम करने से जोड़ा

चेन्नई, 14 अक्टूबर (भाषा) द्रमुक ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून साझा कर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के वायरल हुए हाथ के इशारे की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ध्वज प्रणाम से की है।

द्रमुक ने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को ‘आरएसएस की संतान’ भी बताया।

बुधवार को द्रमुक की आईटी शाखा ने यह कार्टून साझा किया, जिसमें विजय की पार्टी को आरएसएस से जोड़ा गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों एन. आनंद, आधव अर्जुन, के. जी. अरुण राज और सी. टी. आर. निर्मल कुमार ने मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनावों में अपनी पार्टी की जीत का जश्न मनाने के दौरान सचिवालय में हाथ का इशारा करते हुए कैमरे के सामने तस्वीर खिंचवाई थी।

द्रमुक ने विजय और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के हाथ के इस इशारे को आरएसएस के ध्वज प्रणाम से जोड़ा है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन