Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

फरीदाबाद: डेटिंग ऐप के जरिए मिलने के लिए बुलाकर लूटपाट करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

फरीदाबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य रूप से एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों के डेटिंग ऐप 'ग्राइंडर' के जरिए एक व्यक्ति को मिलने के लिए बुलाने के बाद 32,500 रुपये लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपियों की पहचान सोहिल खान, आशुतोष और अक्षय कौशिक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जीवन नगर के एक निवासी ने 26 सितंबर को एक शिकायत में कहा था कि इस ऐप के जरिए उसकी आशुतोष नाम के एक युवक से जान-पहचान हुई थी और आशुतोष ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

शिकायत में कहा गया है कि जब वह वहां पहुंचा, तो तीनों आरोपियों ने उसे एक कार में बिठाया और सुनसान जगह पर ले गए।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए, मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके बाद उन्होंने उससे 10,000 रुपये छीन लिए और उसके दोस्तों के खातों से अपने खातों में 22,500 रुपये डिजिटल माध्यम से भेजने के लिए मजबूर किया।

शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गए।

शिकायत के बाद खेड़ी पुल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आशुतोष ने एक डेटिंग ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी।

पुलिस ने यह भी बताया कि पैसे ऐंठने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके एक ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट पर लॉगिन किया और वहां पैसे जमा कर दिए।

पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश