नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने मंडोली गांव के एक मकान से 567 किलोग्राम पटाखे और इससे संबंधित अन्य सामग्री जब्त की। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल अलवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद तैय्यब के रूप में हुई है।
उनके मुताबिक, पुलिस ने इसके पास से 567.30 किलोग्राम पटाखे और अन्य सामग्री बरामद की।
अलवाल ने बताया कि पुलिस की टीम इलाके में सोमवार रात गश्त कर रही थी तभी उसे मंडोली गांव स्थित एक घर में पटाखे रखे होने की जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि इसके बाद हर्ष विहार थाना पुलिस को सूचना दी गई और संयुक्त टीम ने बताए गए घर पर छापा और वहां कार्टन और बोरियों में बड़ी मात्रा में रखे पटाखे और इससे संबधित अन्य सामग्री जब्त की।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश