हैदराबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) हैदराबाद से श्रीनगर जाने वाला इंडिगो का एक विमान यात्री के सामान में पावर बैंक होने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को उड़ान भरने से पहले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘पार्किंग बे’ में वापस भेजा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को चेन्नई जा रहे इंडिगो के एक विमान में एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी। इसके बाद विमान का मार्ग बदलकर उसे हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतारा गया था।
दिल्ली से चेन्नई जा रही उस उड़ान में करीब 180 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश