Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

टाटा टेक्नोलॉजीज का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये हुआ

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) टाटा टेक्नोलॉजीज का मजबूत राजस्व वृद्धि और वाहन क्षेत्र के ग्राहकों की मांग के दम पर सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171.44 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 165.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में एक्सचेंज को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 1,698.8 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,323.33 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 1,499.66 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,150.97 करोड़ रुपये था।

दूसरी तिमाही के प्रदर्शन पर पीटीआई-भाषा से बातचीत में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक वॉरेन हैरिस ने कहा कि टाटा समूह की यह कंपनी पूरे वित्त वर्ष में राजस्व में दोहरे अंक में मजबूत वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद कर रही है।

हैरिस ने कहा, ''हम इस साल दोहरे अंकों में मजबूत वृद्धि दर्ज करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह गति अगले साल और उसके बाद भी जारी रहेगी। इसकी वजह सिर्फ बाजार की परिस्थितियां नहीं, बल्कि हमारी ऑर्डर बुक का लगातार मजबूत होना भी है। इसलिए हमें लगता है कि वृद्धि की गति मजबूत है। हमारा मानना है कि उद्योग एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर में है और हम इस बदलाव के शुरुआती चरण में हैं।''

मार्च, 2026 में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज ने 5,505.57 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया था।

हैरिस ने कंपनी के परिचालन विस्तार के साथ भर्ती योजनाओं की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ''हमने दूसरी तिमाही में 300 से अधिक लोगों को नियुक्त किया। हमें उम्मीद है कि साल के अंत तक हमारे कर्मचारियों की संख्या 14,000 से अधिक हो जाएगी। यह मौजूदा कर्मचारियों की संख्या से करीब 1,200 से 1,300 अधिक होगी। इसमें बीएमडब्ल्यू के साथ हमारे संयुक्त उद्यम में फिलहाल कार्यरत 2,500 से अधिक लोग शामिल नहीं हैं।''

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय