नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) निजी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 15 प्रतिशत बढ़कर 946 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 820 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 7,844 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,583 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम बढ़कर 7,702 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 7,059 करोड़ रुपये था।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 6,970 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,830 करोड़ रुपये था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर सात रुपये के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है। यह 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर के 70 प्रतिशत के बराबर है।
भाषा यासिर अजय
अजय