हैदराबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन) के शतक और शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी नाबाद 91 रन की साझेदारी से वेस्टइंडीज ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में तीन विकेट पर 247 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है।
होप ने 50 गेंद की नाबाद पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए जबकि रदरफोर्ड की 24 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे।
वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 33 रन और रोवमैन पॉवेल ने 24 रन का योगदान दिया।
भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने एक एक विकेट लिया।
भाषा नमिता
नमिता
नमिता