Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, चार लोग घायल

बेंगलुरु, 14 अक्टूबर (भाषा) बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कोलार जिले के मालूर के निवासी और रियल एस्टेट कारोबारी शिवकुमार (36) के रूप में हुई है।

घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शिवकुमार और चार अन्य लोग मंगलवार शाम कार में सवार होकर चित्रदुर्ग से लौट रहे थे, इस दौरान देवनहल्ली में यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि उनकी कार एलपीजी सिलेंडरों से लदे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शिवकुमार और चार अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां शिवकुमार की मौत हो गई।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश