Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान में राजनीतिक दमन की आलोचना की

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर, (भाषा) अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने पाकिस्तान में “राजनीतिक दमन” की बुधवार को कड़ी आलोचना की और मांग की कि वाशिंगटन पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए दबाव डाले।

कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को लगातार समर्थन देने के लिए अमेरिकी सरकार की आलोचना की। यह आलोचना ऐसे समय में की गई, जब इस्लामाबाद में सरकार ने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया है और एक चुनी हुई प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया है।

इलिनॉय के डेमोक्रेटिक सांसद ने कहा, “जब पाकिस्तान की सरकार विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर रही है और चुनी हुई प्रांतीय सरकार को निलंबित कर रही है, तब भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां के सेना प्रमुख का समर्थन कर रहे हैं।”

कृष्णमूर्ति ने कहा, “अमेरिका को पाकिस्तानी लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि राजनीतिक दमन को बढ़ावा देना चाहिए। हमें इमरान खान समेत सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए जोर देना चाहिए।”

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल लगाने की घोषणा की, वहां की चुनी हुई सरकार को निलंबित कर दिया और राज्यपाल शासन लागू कर दिया।

भाषा प्रशांत पारुल

पारुल