Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

डेनमार्क ओपन: सात्विक-चिराग सहित कई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बाहर

ओडेन्से (डेनमार्क), 14 अक्टूबर (भाषा) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी के अलावा उन्नति हुड्डा और आयुष शेट्टी बुधवार को यहां डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी को पुरुष युगल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू की 37वीं रैंकिंग वाली जोड़ी के खिलाफ 21-12, 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला ठीक एक घंटे तक चला।

पुरुष एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में आयुष शेट्टी को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने 21-11, 13-21, 21-10 से हराया। पहला गेम गंवाने के बाद शेट्टी ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए जीत दर्ज की लेकिन तीसरे गेम में इंडोनेशियाई खिलाड़ी उन पर भारी पड़ा। यह मुकाबला एक घंटे चार मिनट तक चला।

महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में उन्नति हुड्डा को चीन की हान कियान शी के खिलाफ 21-23, 21-16, 16-21 से हार झेलनी पड़ी। यह मुकाबला एक घंटे छह मिनट तक चला।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता