Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

फेनेस्टा ओपन में कई वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को मिली हार

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) कई वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को बुधवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के एकल मुकाबलों के तीसरे दौर में उलटफेर का सामना करना पड़ा।

हालांकि लड़कों के अंडर-16 और अंडर-14 वर्ग के शीर्ष वरीय खिलाड़ी क्रमशः रिभव सरोहा और आरव चल्लानी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

लड़कों के अंडर-16 वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य चुक्का को हरियाणा के हर्ष मारवाहा ने 6-2, 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त परंजय सिवाच को भी हार का सामना करना पड़ा।

मारवाहा अब क्वार्टर फाइनल में अपने युगल जोड़ीदार विवान मिर्धा से भिड़ेंगे।

पिछले सप्ताह लड़कों के अंडर-18 वर्ग का खिताब जीतने वाले सरोहा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 13वीं वरीयता प्राप्त ज्ञानश मनचंदा को 6-2, 6-4 से हराया और क्वार्टर फाइनल में उनका सामना गैरवरीय पी. नल्लागुंडला से होगा।

लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त तनुश्री सतेश भी प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की पूजा नागराज ने 7-5, 6-1 से हराया। इससे एक दिन पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त दीप्ति वेंकटेशन भी बाहर हो गई थीं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर