Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

विहिप ने सऊदी अरब में ईशनिंदा के लिए दोषी ठहराए गए हिंदू युवक की रिहाई की मांग की

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सऊदी अरब में फेसबुक पर एक पोस्ट के कारण ईशनिंदा के दोषी करार दिए गए श्रीलंका के हिंदू युवक अनोजन शिवरासा को रिहा करने की बुधवार को मांग की।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'अनोजन शिवरासा को जेल से रिहा किया जाना चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।'

शिवरासा (27) को अपनी टिप्पणी के कारण इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद की ईशनिंदा का दोषी ठहराए जाने के बाद सितंबर में मौत की सजा सुनाई गई थी।

बंसल ने कहा कि एकतरफा सजा देना कानून का मजाक बनाने जैसा होगा और इससे भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सऊदी अरब सरकार से शिवरासा और उनके परिवार को न्याय दिलाने की अपील की।

उन्होंने कहा, 'हम सऊदी अरब सरकार, विशेष रूप से किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद से अपील करते हैं कि वे अनोजन की मौत की सजा पर पुनर्विचार करें और हिंदू युवक तथा उसके परिवार को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।'

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश