शंघाई, 14 अक्टूबर (एपी) दानिल मेदवेदेव ने स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
पांचवीं वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने सिटसिपास को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी जिससे वह लगातार तीन वर्षों में इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
इससे पहले स्पेन के राफेल जोदार ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए बोटिक वान डे जैंड्सखुल्प पर 6-7 (4), 6-4, 6-2 जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
अब 12वीं वरीयता प्राप्त जोदार का सामना कैस्पर रूड से होगा।
मेदवेदेव की भिड़ंत टॉमी पॉल और जिजू बर्ग्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।
एपी नमिता सुधीर
सुधीर