Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ दूसरे दिन तक 16.50 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के दूसरे दिन 16.50 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 712 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,84,20,492 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 30,38,47,390 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 48.70 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा निवेशकों के हिस्से को 11.33 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 1.49 गुना बोलियां प्राप्त हुईं।

एचडी फायर प्रोटेक्ट ने सोमवार को बड़े निवेशकों (एंकर निवेशकों) से 213.11 करोड़ रुपये जुटाए थे।

आईपीओ 15 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर 258 से 271 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। निर्गम पूरी तरह ओएफएस होने के कारण कंपनी को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 4,750 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी के शेयर के 21 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय