Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

रांची में बीटेक छात्र किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला

रांची, 14 अक्टूबर (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में एक निजी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र का शव बुधवार को उसके किराये के कमरे में छत के पंखे के जरिये बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजाउलातू की है।

मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के निवासी मनीष कुमार (22) के रूप में हुई है।

नामकुम थाने के प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से से संकेत मिले हैं कि मनीष ने आत्महत्या की। उसका शव किराये के कमरे में छत के पंखे के जरिये बने फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि उसने दो दिन पहले फंदा लगाया था।’’

उन्होंने बताया कि मृतक के माता-पिता को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश