बेंगलुरु, 14 अक्टूबर (भाषा) बेंगलुरु मेट्रो ने चिकित्सा आपात स्थिति के लिए एक महत्वपूर्ण अंग को मेट्रो से एक स्टेशन से दूसरे तक पहुंचाने में मदद की। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीएमआरसीएल ने एक बयान में बताया कि उस अंग को यशवंतपुर स्थित स्पर्श अस्पताल से शेषाद्रिपुरम में अपोलो अस्पताल पहुंचाने के लिए गोरागुंटेपल्या और मंत्री स्क्वायर संपिगे रोड स्टेशनों के बीच मेट्रो रेल सेवा का इस्तेमाल किया गया।
निगम ने अंग को सुचारू रूप से समय पर पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।
बीएमआरसीएल ने कहा कि वह स्वास्थ्य संस्थानों के साथ समन्वय कर ‘‘समय के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील चिकित्सा आपात स्थितियों’’ में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन