Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

हिमंत ने डिब्रूगढ़ में दूसरे विधानसभा परिसर और खेल परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की

गुवाहाटी, 14 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को डिब्रूगढ़ में दूसरे विधानसभा परिसर एवं मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता मानकों से समझौता किए बिना काम में तेजी लाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

दूसरे विधानसभा परिसर के निर्माण स्थल पर काम काज की प्रगति देखने पहुंचे शर्मा ने परियोजना के विभिन्न घटकों का जायजा लिया और अधिकारियों से बातचीत की।

परियोजना को पूरा करने के लिए 30 महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय में इसे पूरा करने को कहा।

प्रस्तावित परिसर में मुख्य विधानसभा भवन, विधायकों के लिए छात्रावास, 800 लोगों की बैठने की क्षमता वाला सभागार और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी।

शर्मा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को निर्देश दिया कि परिसर का स्वरूप लोकतांत्रिक संस्थानों की गरिमा और प्रतिष्ठा के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके डिजाइन में प्रगतिशील और दूरदर्शी असम की आकांक्षाएं भी प्रतिबिंबित होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने खानिकार मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और उसकी प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए काम तेज करने तथा परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

भाषा राखी रंजन

रंजन