Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 21 अक्टूबर को खरीद के लिए खुलेगा।

जियो प्लेटफॉर्म्स के निर्गम को देश का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित होने की संभावना जताई जा रही है।

कंपनी की तरफ से बुधवार को दाखिल मसौदा पुस्तिका के अनुसार, 21 अक्टूबर को खुलने वाला आईपीओ 23 अक्टूबर को बंद होगा। वहीं, बड़े संस्थागत यानी एंकर निवेशक 19 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

कंपनी ने पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित रखे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के 14 अक्टूबर तक सार्वजनिक रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयर रखने वाले व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) लागू नियमों के तहत शेयरधारक आरक्षण श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय