Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर में बेचने के आरोपी तीन लोग गिरफ्तार,एक करोड रुपये का मादक पदार्थ बरामद

नोएडा (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में बुधवार को पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस टीम ने मादक पदार्थ की आपूर्ति में इस्तेमाल किये गए एक ट्रक और एक कार को जब्त करने के अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर की पुलिस व स्वापक रोधी टीम द्वारा आज एक सूचना के आधार पर बिहार के कैमूर जिले के निवासी दिनेश पुत्र जय नाथ, मुंगेर निवासी समीर कुमार पुत्र केशव मंडल तथा मुजफ्फरपुर निवासी रवि कुमार साहनी पुत्र मनोज साहनी को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि ये लोग एक ट्रक में उड़ीसा से गांजा तस्करी करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक में रखे गए 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा को जब्त कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत लगभग एक करोड रुपये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ओडिशा से गांजा तस्करी करके दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लाते थे।

भाषा सं. संतोष

संतोष