Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

जोहानिसबर्ग में स्मृति सभा में शामिल होने आये लोगों पर गोलीबारी में चार लोगों की मौत

जोहानिसबर्ग, 14 अक्टूबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका में मंगलवार देर रात एक स्थानीय नेता की स्मृति सभा से लौट रहे समूह पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जोहानिसबर्ग के दक्षिण-पूर्व में स्थित कातलेहोंग में हुई गोलीबारी की इस घटना के घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने एक बयान में कहा कि मामले की जांच एक विशेष कार्यबल कर रहा है।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, गोलीबारी में मारे गए लोग अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) पार्टी की युवा शाखा के सदस्य थे। एएनसी दक्षिण अफ्रीका की संसद में सबसे बड़ी पार्टी है।

खबरों में यह भी कहा गया कि यह स्मृति सभा एएनसी की एक स्थानीय महिला नेता के लिए आयोजित की गई, जिनकी इसी महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संदेह है कि उनकी हत्या राजनीतिक कारणों से की गई थी।

एपी शफीक अविनाश

अविनाश