Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

हरियाणा, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ ने अपने पूल मुकाबले जीते

झांसी, 14 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ ने बुधवार को यहां हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन ए में अपने-अपने पूल मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि तमिलनाडु और बंगाल का मैच ड्रॉ रहा।

हरियाणा ने पूल डी के मुकाबले में दिल्ली को 3-1 से हराया। हरियाणा के लिए मंजीत ने 40वें मिनट में, जोगिंदर सिंह ने 42वें मिनट में और दीपक ने 54वें मिनट में गोल किए। दिल्ली के लिए अमन शर्मा ने 50वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

पूल बी में महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 2-1 से हराया। गणेश पाटिल ने 13वें मिनट में और दर्शन गावकर ने 49वें मिनट में गोल करके जीत दिलाई। पुडुचेरी के लिए रजत मिंज ने 37वें मिनट में गोल दागा।

पूल सी में चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 3-0 से करारी शिकस्त दी जिसमें परमवीर सिंह, सुमित और अमनदीप ने गोल किए।

पूल ए में तमिलनाडु और बंगाल का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

डिवीजन बी में केरल ने असम को 5-2 से हराकर चैंपियनशिप में अपनी पहली जीत दर्ज की।

एक अन्य मुकाबले में अरुणाचल ने कड़े संघर्ष के बाद झारखंड को 2-1 से हराया।

डिवीजन सी के मुकाबले मंगलवार को समाप्त हो गए थे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर