नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत मामूली तेजी के साथ 8,892 रुपये प्रति बैरल हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 4 रुपये या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,892 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 2,112 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.57 प्रतिशत बढ़कर 106.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश