Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में नेपाल में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 14 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में 17 वर्षीय एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये भारतीय नागरिक को अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 40 वर्षीय जिन्हा के रूप में हुई है और उसे शनिवार को काठमांडू के बाहरी इलाके कालीमाटी में उसके किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया था।

इसने बताया कि लड़की आरोपी के कपड़ा कारखाने में काम करती थी।

काठमांडू जिला पुलिस के प्रवक्ता दान बहादुर थापा ने बताया कि पुलिस ने जिन्हा को काठमांडू जिला अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने सोमवार को उसे पांच दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखने की अनुमति दे दी।

थापा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

नेपाल के कानून के तहत, 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के साथ यौन गतिविधि करना यौन अपराध माना जाता है, भले ही नाबालिग ने इसके लिए सहमति दी हो।

भाषा देवेंद्र रंजन

रंजन