Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

पंजाब: मनसा में मादक पदार्थ रोधी कार्यकर्ता की हत्या के बाद भाजपा ने मान से इस्तीफा मांगा

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पंजाब में नशा रोधी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार नशे की समस्या पर रोक लगाने में नाकाम रही है।

नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाने वाले परविंदर सिंह उर्फ झोटा की मंगलवार को एक व्यस्त बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर के अंदर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार ने कथित तौर पर झोटा और उनके साथियों पर गोली चलाई थी।

जानकारी मिली है कि उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशे की लत लगाने वाली दवाएं बेचने को लेकर कुमार से सवाल किया था। घटना के समय झोटा फेसबुक लाइव कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया है।

यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

पंजाब में आप सरकार के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने और ‘जंगल राज’ होने का आरोप लगाते हुए ढिल्लों ने कहा, “वे नशे पर रोक नहीं लगा सके। लोगों की आवाज दबाई जा रही है। नशा नहीं, बल्कि लोगों की आवाज दबाई जा रही है।”

ढिल्लों ने मान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, “भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। हमारी यही मांग है।”

भाषा जोहेब अविनाश रंजन

रंजन

रंजन