Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

अंगोमचा को यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस का नोटिस

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से बर्खास्त किए गए प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमल अकोइजम को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है।

यह नोटिस विश्वविद्यालय द्वारा अपनी आंतरिक जांच के बाद सांसद के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के बाद दिया गया है।

पुलिस ने अब तक मामले के बारे में विस्तृत जानकारी का खुलासा नहीं किया है, जिसमें जांच की प्रकृति और आरोपों का विवरण शामिल है।

जेएनयू के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के तहत आने वाले ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स’ के प्रोफेसर अकोइजम को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद नौ अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मई में कम से कम 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बैठकों या आयोजनों के बहाने छात्राओं को परिसर स्थित अपने आवास पर बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने कक्षा में अश्लील और अनुचित टिप्पणियां कीं।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश