Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के आवास पर हमले के दावों का खंडन किया, कहा- वायरल वीडियो 'फर्जी'

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर हमले और गोलीबारी का दावा करने वाली एक वायरल पोस्ट फर्जी है।

पुलिस ने भ्रामक जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी भी दी।

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पेज पर एक पोस्ट में कहा कि यह वीडियो दिसंबर 2019 की एक घटना का पुराना फुटेज है और इसका हालिया घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।

इसके साथ ही पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर हमले के दावों को खारिज कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गलत जानकारी फैलाने में शामिल पेज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

इसने लोगों को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही जानकारी को आधिकारिक माध्यमों से सत्यापित करने की भी सलाह दी।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश