Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल के इस बयान से हम चकित हैं कि वह भाजपा को मजबूत करेंगे:बीजद

भुवनेश्वर, 14 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम के इस कथित बयान पर बुधवार को निराशा जताई कि पद संभालने के बाद वह ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।’

बीजद ने ‘पीटीआई-वीडियो’ एक वीडियो जारी किया, जिसमें राम राज्यपाल का पद संभालने के बाद अपनी आगे की कार्ययोजना के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

बीजद ने एक बयान में कहा, ‘‘पीटीआई के वीडियो में उनकी बातें सुनकर हमें हैरानी हुई, जिसमें वह फिर से कहते हैं कि वह भाजपा को मज़बूत करने के लिए काम करेंगे। हम इस टिप्पणी की निंदा करते हैं क्योंकि यह टिप्पणी इस तथ्य को धत्ता बताती है कि राज्यपाल पार्टी की राजनीति से ऊपर होते हैं।’’

बीजद के मीडिया समन्वयक लेनिन मोहंती ने कहा कि ये टिप्पणियां एक राज्यपाल के पद के अनुकूल नहीं हैं।

भाजपा तीन बार सांसद रह चुके राम को सोमवार को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

भाषा

राजकुमार रंजन

रंजन