Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

बंगाल के मुख्यमंत्री ने हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के 6,000 करोड़ रुपये के रसायन संयंत्र का उद्घाटन किया

कोलकाता, 14 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के 6,000 करोड़ रुपये की लागत वाले फिनॉल और एसीटोन संयंत्र का उद्घाटन किया।

उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार दिवाली से पहले नयी औद्योगिक नीति लाएगी।

इस संयंत्र से देश में रसायनों के घरेलू उत्पादन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

हल्दिया में संयंत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रियों के एक समूह ने औद्योगिक नीति के दस्तावेज पहले ही सौंप दिए हैं। हम अब इस पर काम कर रहे हैं। हम दिवाली से पहले नयी औद्योगिक नीति लाएंगे।’’

भाषा यासिर अजय

अजय