Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

महाराष्ट्र : बीड के अस्पताल में दरांती लेकर घूमने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बीड (महाराष्ट्र), 14 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में धारदार दरांती लेकर घूमने और दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि अंबाजोगाई स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वार्ड में एक व्यक्ति दरांती लेकर घूम रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नोमान जब्बार शेख के रूप में हुई, जिसे हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा राखी शफीक

शफीक