Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

दिल्ली जल बोर्ड ने शिकायतों के निवारण, टैंकर की जीपीएस निगरानी के लिए केंद्र की शुरुआत की

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के ‘इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ (आईसीसीसी) की शुरुआत की।

इस डिजिटल मंच के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतें, रखरखाव, पानी के प्रवाह की जानकारी और टैंकर की ‘जीपीएस ट्रैकिंग’ की पूरी व्यवस्था एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस प्रणाली के जरिए कर्मचारियों, टैंकर और आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों की निगरानी की जा सकेगी। साथ ही, उपभोक्ताओं की शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा सकेगा।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से आईसीसीसी दिल्ली जल बोर्ड के पूरे नेटवर्क में पाइपलाइन फटने की घटनाओं और जल की मांग का पहले से अनुमान लगा सकेगा।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश