Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

केरलम : बिजली संकट के लिए यूडीएफ, एलडीएफ ने विधानसभा में एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया

तिरुवनंतपुरम, 14 अक्टूबर (भाषा) केरलम विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले सत्ताधारी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और विपक्षी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सदस्यों के बीच राज्य में जारी बिजली संकट को लेकर बुधवार को तीखी बहस हुई।

राज्य में बिजली कटौती के मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की मांग करते हुए जीआर अनिल समेत एलडीएफ विधायकों ने एक नोटिस पेश किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया।

विधानसभा अध्यक्ष तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने इस नोटिस को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने कहा कि राज्य सरकार ने संकट से निपटने के लिए सफल कदम उठाए हैं और केरलम में कम समय और लंबे समय के लिए बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखेगी।

सतीशन ने सदन को भरोसा दिलाया कि राज्य की एक उचित बिजली नीति होगी और केरलम राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केएसईबी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के तौर पर काम करना जारी रखेगा।

नोटिस को स्वीकार न किए जाने से नाराज एलडीएफ सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में विधानसभा से बहिर्गमन किया।

भाषा पारुल मनीषा

मनीषा