Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

बीएचईएल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 821 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 820.94 करोड़ रुपये रहा है। बीएचईएल ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक है।

कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 374.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

बीएचईएल ने बताया कि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसकी कुल आय 24 प्रतिशत बढ़कर 9,553.01 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,686.11 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बिजली कारोबार से उसकी आय बढ़कर 6,637.90 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,675.64 करोड़ रुपये थी।

इसी तरह, उद्योग कारोबार से आय बढ़कर 2,662.45 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 1,836.16 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 8,482.40 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,201.54 करोड़ रुपये था।

भाषा यासिर अजय

अजय

अजय