Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

गहलोत का आरोप, राजस्थान में 44 लाख परिवार नल कनेक्शन के इंतजार में

जयपुर, 14 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि प्रदेश में 44 लाख परिवार अब भी नल कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वर्ष 2025 तक मिशन पूरा करने का वादा किया था।

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में 25 लाख और 2025-26 में 20 लाख घरों को नल कनेक्शन देने की घोषणा की थी, लेकिन अब मिशन पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2028 तक बढ़ा दिया गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2022-23 में एक ही साल में 14 लाख से अधिक नल कनेक्शन दिए थे। उन्होंने दावा किया कि ठेकेदारों के करीब 3,200 करोड़ रुपये के भुगतान पिछले दो साल से लंबित हैं।

गहलोत ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत पेयजल परियोजनाओं का काम ठप है।

उन्होंने कहा कि देश में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन का औसत 82.52 प्रतिशत है, जबकि राजस्थान में यह 59.24 प्रतिशत है।

उन्होंने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को अब भी पानी का इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने पूछा कि ‘डबल इंजन’ सरकार होने के बावजूद राजस्थान के घरों तक पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है।

भाषा बाकोलिया मनीषा रंजन

रंजन