Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

रहाणे और गांगुली ने प्रिंस विलियम के साथ प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला

लंदन, 14 अक्टूबर (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और अजिंक्य रहाणे ने प्रिंस विलियम के साथ एक दोस्ताना टेनिस बॉल क्रिकेट मैच में भाग लिया।

इस मैच का आयोजन ब्रिटिश राजघराने की पर्यावरण पहल, अर्थशॉट पुरस्कार समारोह के प्रचार के लिए किया गया था। यह पुरस्कार समारोह अगले महीने मुंबई में होगा।

हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले 38 वर्षीय रहाणे और गांगुली के अलावा इस मैच में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा तथा इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक ने भी भाग लिया।

इन सभी ने प्रिंस विलियम के निमंत्रण पर मंगलवार को बकिंघम पैलेस के बाहर द मॉल में मैच खेला।

रहाणे ने बुधवार को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्रिकेट खेलने के कारण मैंने दुनिया भर के कई स्थानों का दौरा किया है, लेकिन बकिंघम पैलेस की पृष्ठभूमि में लंदन के द मॉल में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलना एक ऐसा अनुभव है जो मुझे लंबे समय तक याद रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रिंस विलियम के साथ समय बिताना तथा खेल जगत के अपने दोस्तों और दिग्गजों दादा (गांगुली), ब्रायन लारा, जो रूट, हैरी ब्रूक और इस मैच को यादगार बनाने वाले सभी लोगों से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। हमने इंग्लैंड और भारत में खेले गए मैचों की यादों को ताजा किया।’’

भाषा

पंत मोना

मोना