नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) और ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को फिरोजशाह रोड से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया।
संयुक्त मार्च के दौरान वामपंथी छात्र संगठनों ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची में वापस शामिल करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए।
दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया था।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिखा कि एसएफआई और डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश करते समय फिरोजशाह रोड पर पुलिस अवरोधक के पास रोक दिया गया।
छात्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन मजबूत हो रहा है और इसमें अधिक लोग शामिल हो रहे हैं।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा