Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

बिजली के खंभे में आए करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

बलिया (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार सुबह बिजली के एक खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 56 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि भोला वर्मा (56) आज सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे तभी बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं जफर

मनीषा वैभव

वैभव