Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

'हाईजैक अलर्ट' के बाद एअर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान को जयपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया

जयपुर, 14 अक्टूबर (भाषा) एअर इंडिया के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे यात्री विमान को बुधवार सुबह 'हाईजैक अलर्ट' के बाद जयपुर भेजा गया। सूत्रों ने बताया किया यह विमान यहां आपात स्थिति में उतरा।

अधिकारियों के अनुसार बाद में पता चला कि यह 'अलर्ट' झूठा था।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 2030 वाले बोइंग 787-9 विमान ने जयपुर में आपात लैंडिंग की और सुरक्षा जांच के लिए उसे 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया।

विमान में 293 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।

सहायक पुलिस आयुक्त शिव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुलिस को विमान में बम होने की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान की आपात लैंडिंग के बारे में जानकारी दी थी।

सूत्रों ने कहा, 'विमान यहां सुबह करीब 9.35 बजे उतरा। विमान को जांच के लिए दस मिनट के भीतर 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया।'

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने 'आइसोलेशन बे' में विमान की जांच की।

हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार विमान के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारकर टर्मिनल भवन में बैठाया गया।

हवाई अड्डा प्रशासन ने दोपहर बाद बताया कि विमान में यात्रियों की बोर्डिंग शुरू हो गई है। सभी यात्रियों को इसी विमान से दिल्ली भेजा जा रहा है।

शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए एक सूत्र ने बताया कि जब विमान मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्र (एफआईआर) में था तब पायलट ने 'स्क्वाक कोड 7500' दबाया जो गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है। सूत्र ने आगे बताया कि इसके बाद विमान को जयपुर 'डायवर्ट' कर दिया गया।

भाषा पृथ्वी

मनीषा वैभव

वैभव