Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

देसाई के शानदार प्रदर्शन से गुजरात ने ओडिशा को10 विकेट से हराया

अहमदाबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के एक मैच में ने ओडिशा को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर बोनस अंक सहित सात अंक हासिल किए।

ओडिशा ने सुबह चार विकेट पर 119 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई लेकिन उसकी पूरी टीम 161 रन पर आउट हो गई। गुजरात को इस तरह से 47 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।

इससे पहले देसाई ने 36 रन देकर पांच विकेट लिए और ओडिशा को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाई। ओडिशा की तरफ से संदीप पटनायक ने 65 और निनाद राठवा ने 53 रन बनाए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला ने भी गुजरात की जीत में योगदान दिया। उन्होंने मैच में छह विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी में लिए गए 33 रन देकर तीन विकेट भी शामिल हैं।

भाषा

पंत मोना

मोना