नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) शेयर कारोबार मंच ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 725 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 471.34 करोड़ रुपये रहा था।
बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय 44 प्रतिशत बढ़कर 1,540.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,071 करोड़ रुपये थी।
जुलाई-सितंबर के अंत में कंपनी की संपत्ति कारोबार की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 10,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गईं।
भाषा निहारिका अजय
अजय