Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

पंजाब में 17 साल बाद एसीटी के जरिये लौटेगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) कभी हॉकी के गढ रहे पंजाब में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के जरिये 17 साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी ।

पंजाब गोल्ड कप 2009 प्रदेश में आखिरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट था ।

पंजाब के लिये हॉकी महज एक खेल नहीं बल्कि इसकी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग है । पंजाब के गांवों से लेकर अकादमियों तक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी में पंजाब का अमूल्य योगदान रहा है । उधम सिंह से लेकर बलबीर सिंह सीनियर तक और मनप्रीत सिंह से लेकर हरमनप्रीत सिंह तक पंजाब ने देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं ।

भारत के अलावा मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, चीन और बांग्लादेश 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेंगे ।

भारत पांच बार (2011, 2016, 2018, 2023 और 2024) में खिताब जीत चुका है ।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ पूरी टीम के लिये यह खास मौका है खासकर पंजाब के खिलाड़ियों के लिये जो पहली बार पंजाब में भारत की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा पूरा परिवार स्टेडियम में मुझे खेलते देखने पहुंचेगा । मेरे पिता ने कभी मुझे स्टेडियम में बैठकर देश के लिये खेलते नहीं देखा ।’’

उद्घाटन समारोह और लीग चरण के मैच 27 अक्टूबर से दो नवंबर के बीच जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे । वहीं चार और पांच नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे ।

भाषा मोना पंत

पंत