Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

उप्र: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

बलिया (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र में अभिषेक कुमार का शव बुधवार सुबह एक पेड़ से लटका मिला।

थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि अभिषेक ई-रिक्शा चालक था। पुलिस के अनुसार, वह परिजनों की बात नहीं मानता था, जिसको लेकर उसके पिता ने दो दिन पहले उसे डांटा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

भाषा सं जफर

मनीषा

मनीषा