Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फिर विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं

काहिरा, 14 अक्टूबर (एपी) सऊदी अरब की राजधानी रियाद के निवासियों ने कहा कि उन्होंने शहर में फिर से विस्फोटों की आवाजें सुनी है।

निवासियों ने अपनी सुरक्षा के मद्देनजर पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। इनमें से एक व्यक्ति उत्तरी रियाद में रहता है, जहां किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है।

धमाकों के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल सका। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने रियाद और राजधानी के दक्षिण-पूर्व में स्थित खरज प्रांत में हवाई हमले के अलर्ट जारी होने की सूचना दी।

पिछले एक सप्ताह में रियाद के हवाई अड्डे को कई बार निशाना बनाया गया है। पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

एपी मनीषा वैभव

वैभव