Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

अभिषेक बनर्जी होर्डिंग मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए

कोलकाता, 14 अक्टूबर (भाषा) ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी कैमैक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय के होर्डिंग से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे।

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस ने बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर दो नोटिस दिए गए थे, जिसमें उन्हें अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया था।

अधिकारी ने बताया कि केएमसी ने आरोप लगाया था कि मध्य कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट स्थित एक इमारत से तृणमूल का होर्डिंग हटाने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई थी। इस इमारत में तृणमूल कांग्रेस का दफ्तर है।

यह घटना 27 अगस्त को होर्डिंग हटाने के दौरान हुए हंगामे से जुड़ी है।

तृणमूल कांग्रेस नाम और उसके चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ वाला होर्डिंग हटाते समय पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों को बनर्जी के समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

इस घटना के संबंध में शेक्सपियर सरणी थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इसके अलावा, दमकल विभाग ने भी इस मामले में अलग से नोटिस जारी किया था।

पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (सरकार) इतनी नीचे गिर गई है कि ‘महालय’ के बाद भी नोटिस भेजा गया है, जबकि दुर्गा पूजा में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं।’

महालय पितृ पक्ष के समाप्त होने और देवी पक्ष के शुरू होने का प्रतीक है।

भाषा खारी वैभव

वैभव