Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

असम में दो करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

गुवाहाटी, 14 अक्टूबर (भाषा) असम के कोकराझार जिले में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने एक वाहन में विशेष रूप से बनाए गए खांचों से 27 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोकराझार पुलिस ने एक वाहन में विशेष रूप से बनाए गए खांचों से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की 27.3 किलोग्राम संदिग्ध अफीम बरामद की। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।’’

शर्मा ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना भी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भाषा वैभव

वैभव